{"_id":"61a3c6838e985966f7693385","slug":"hathras-traffic-will-be-closed-at-railway-crossing-near-kasba-mendu-today-hathras-news-ali2792866153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कस्बा मेंडू के निकट आज रेलवे क्रॉसिंग पर बंद रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कस्बा मेंडू के निकट आज रेलवे क्रॉसिंग पर बंद रहेगा आवागमन
विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज रोड फाटक के पास ट्रैक की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सर्दी के मौसम को देखते हुए मथुरा से कासगंज के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार को कस्बा मेंडू के निकट रेलवे क्रासिंग को सुबह आठ बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक बंद किया जाएगा। इस कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। वाहनों को अन्य मार्गों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ेगी।
बीते दिनों इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने मरम्मत कार्य का हाल जाना था। रेलवे अधिकारियों ने मथुरा की ओर से मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी है। सोमवार को कस्बा मेंडू के निकट रेलवे क्रासिंग संख्या 301 पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
वाहन स्वामियों अन्य मार्गों से गुजारा जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने रोडवेज व अन्य ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी है ताकि लोगों को दिक्कत न हो। रविवार को कस्बा मेंडू से पहले रुहेरी अमरपुर घना रेलवे क्रासिंग पर पैकिंग मशीन की मदद से मरम्मत का काम किया गया। सेक्शन इंजीनियर ने यह जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है। संवाद