{"_id":"5f5a638c8ebc3e37b87bc6c1","slug":"hathras-tractors-engaged-in-commercial-work-will-be-processed-soon-hathras-news-ali243479715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: व्यापारिक कार्य में लगे ट्रैक्टरों पर जल्द होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: व्यापारिक कार्य में लगे ट्रैक्टरों पर जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर से देहात तक व्यापारिक कार्य में चलने वाले ट्रैक्टरों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग में यह भी देखा जाएगा कि जो ट्रैक्टर संचालित हो रहे हैं, वह यातायात के नियमों पूरी तरह खरे उतर रहे हैं या नहीं।
कोरोना संक्रमण के चलते फरवरी में एक्सपायर हुए कागजातों को अब 31 दिसंबर तक मान्य कर दिया गया है। इस कारण संभागीय परिवहन विभाग का राजस्व पिछड़ रहा है। राजस्व बढ़ाने के लिए एआरटीओ द्वारा लागातार सीट बेल्ट चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों 114 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
अब कृषि कार्य के लिए खरीदे गए ट्रैक्टरों का व्यापारिक कार्य के लिए प्रयोग रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि व्यापारिक कार्य में लगे ट्रैक्टरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।