{"_id":"60660abc8ebc3e5907772e17","slug":"hathras-toll-free-number-released-to-diagnose-the-aid-of-the-differently-abled-hathras-news-ali2600568183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिव्यांगों की सहायता के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिव्यांगों की सहायता के निदान के लिए टोल फ्री नंबर जारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिव्यांगजनों की सहायता एवं समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए शासन स्तर से टोल फ्री नंबर जारी कर दिए गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चों में स्वलीनता विकार लक्षणों को समझने और पहचानने के लिए माता-पिता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से संबंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-7776 पर डायल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों, विशेष शिक्षा, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, वोकेशनल काउंसलिंग, स्पीच थेरेपी और बौद्धिक दिव्यांगजनों की फिजियोथैरेपी से संबंधित जानकारी के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यंागजन सशक्तीकरण संस्थान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-572-6422 पर जानकारी ले सकते हैं। वहीं सहायक यंत्रों और उपकरणों और तत्संबंधी सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए 1800-180-5129 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऋण योजना, कौशल प्रशिक्षण, दिव्यंागजन स्वावलंबन योजना, विशेष माइक्रोफाइनेंस योजना (बीएमवाई) के संबंध में जानकारी एवं दिशा-निर्देश के लिए एनएचएफडीसी के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1800-11-4515 पर कॉल कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संबंधित मामलों पर काउंसलिंग सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद