फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today many BJP people will go to Etah from the district

हाथरस : आज जिले से एटा जाएंगे काफी भाजपाई

Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today many BJP people will go to Etah from the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एटा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बूथ सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में बूथों की मजबूती के साथ मिशन 2022 को लेकर टिप्स दिए जाएंगे। इसमें जिले के 1,400 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। एटा जाने वाले पदाधिकारियों को प्रवेश कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मिशन 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा चुनावी तैयारियों को तेज करने में जुटी है। चुनावी शंखनाद के साथ जीत का परचम लहराने के लिए कार्यक्रम व यात्राओं के जरिए लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को एटा में बूथ जीता तो सब कुछ जीता के मंत्र के आधार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पदाधिकारियों को टिप्स देंगे।
विज्ञापन

बूथ के प्रवास से लेकर पदाधिकारियों से संपर्क आदि की योजना पर विचार होगा। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि हाथरस से एटा में होने वाले बूथ सम्मेलन में 1,400 भाजपाई शामिल होंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed