फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today in seven gram panchayats of the district, bye-elections will be held on the posts of 36 gram panchayat members.

हाथरस : आज जिले की सात ग्राम पंचायतों में होगा 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव

Sat, 12 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Today in seven gram panchayats of the district, bye-elections will be held on the posts of 36 gram panchayat members.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की सात ग्राम पंचायतों में 36 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर 12 जून (आज) को उप चुनाव होगा। यहां प्रशासन की ओर से चुनाव कराए जाने को लेकर खाका खींच लिया गया हैं। वहीं प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर पंचायत चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में यहां जिले की रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रकिया पूरी की गई। इस नामांकन के दौरान ब्लॉक सदर के 376 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं जिले की सात ग्राम पंचायतों में 36 वार्डों पर शनिवार यानि 12 जून को उप चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायत खेड़ा फिरोजपुर में तीन वार्ड, विर्रा में 4 वार्डों, सिताहरी में एक वार्ड, लढौता में 9 वार्डों , ममौता कलां में 9 वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रकिया पूरी की जाएगी। इसी क्रम में ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत कानऊ में 4 वार्डों व हेथा रघुनाथपुर में 6 वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। वहीं पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस संबंध में आयोग को रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed