{"_id":"63012c2581e76f56a17a2ee9","slug":"hathras-tips-to-protect-students-from-mosquitoes-sasni-news-ali298541912","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विद्यार्थियों को बताए मच्छरों से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विद्यार्थियों को बताए मच्छरों से बचाव के उपाय
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
संविलियन विद्यालय बिजलीघर में विज्ञान क्लब के बैनर तले विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। अध्यक्षता सुनीता रानी ने की और संचालन रणजीत सिंह ने किया।
डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि 20 अगस्त 1987 को ब्रिटिश सर्जन सर रोनाल्ड रॉस ने मादा एनाफिलीज मच्छर की खोज की थी, जो मलेरिया का कारण है। इसी उपलक्ष्य में हम विश्व मच्छर दिवस मनाते हैं। विज्ञान शिक्षक डॉ. सतना ने कहा कि केवल मादा प्रजाति के मच्छर एनाफिलीज ही काटते हैं। इनके काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
रणजीत सिंह ने कहा कि इस मौसम में जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे बहुत सारे मच्छर पैदा हो रहे हैं। अत: हमें अपने घरों के आसपास सफाई रखनी चाहिए और पानी का भराव नहीं होने देना चाहिए। सुनीता रानी ने बच्चों से आग्रह किया कि वह रात्रि में मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करें। पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विजय प्रतिभागी संध्या, गुलशन, मीरा, चंचल आदि विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संवाद