{"_id":"61fd8036b20d4f37561c7470","slug":"hathras-three-vicious-thieves-arrested-stolen-led-watch-cash-recovered-sadabad-news-ali2845147189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की एलईडी, घड़ी, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की एलईडी, घड़ी, नकदी बरामद
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शातिर चोर। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
थाना सादाबाद पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की एलईडी टीवी, घड़ी, नगदी एवं असलहा-कारतूस आदि बरामद किया गया है। इस मामले में कोतवाली में इन शातिरों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तीन फरवरी को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने चोरी की घटना करने वाले और दूसरी चोरी की योजना बनाते तीन शातिर चोर अजीत पुत्र जगदेव निवासी महावतपुर, भोला उर्फ सूरज पुत्र श्यामू चौधरी उर्फ श्यामलाल निवासी नगला जयलाल, अजीत उर्फ खर्री पुत्र दिवाकर चौधरी निवासी नगला जयलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई एक एलईडी टीवी, कलाई घड़ी, 1500 रुपये नकद आदि तथा दो तमंचा 315 बोर व चार कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर व तीन कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं। संवाद
एक फरवरी को गिर्राज धाम कॉलोनी में हुई थी चोरी
सादाबाद। तीन फरवरी को थाना सादाबाद पर रंजीत गोस्वामी पुत्र वीरेंद्र गोस्वामी निवासी गिर्राज धाम कॉलोनी मुरली गार्डन के पीछे ने तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि एक फरवरी की रात को उनके घर का ताला तोड़कर दो बदमाश भोला उर्फ सूरज पुत्र अजीत और अजीत पुत्र दिवाकर निवासीगण नगला जयलाल द्वारा उनके घर में रखी एलईडी टीवी, कलाई घड़ी, मिक्सी, नदी आदि सामान चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को निर्देशित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
घरों में पानी की आपूर्ति करने के दौरान करते थे रैकी
सादाबाद। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि अजीत पुत्र जगदेव का आरओ का प्लांट है। इससे दिन में घूमकर घरों में पानी की आपूर्ति करते हैं। जिन व्यक्तियों द्वारा बताया जाता है कि वो कुछ दिन के लिए बाहर जा रहे हैं, पानी नहीं लेंगे। वह लोग मिलकर उन घरों के अलावा दिन में अन्य बंद मकानों की रैकी करते हैं और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। जो भी पैसा और सामान आदि मिलते हैं, उनको बराबर बांटकर जीवन-यापन करते हैं। अभियुक्तों ने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया हम लोगों ने मिलकर दो दिन पूर्व रंजीत गोस्वामी के घर में चोरी की थी। आज भी हम लोग मिलकर एक घर में चोरी करने की योजना बना रहे थे। संवाद
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
सादाबाद। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह तेवतिया, उपनिरीक्षक कमल सिंह के अलावा कांस्टेबल पंकज कुमार, सतेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुनेंद्र भाटी शामिल रहे। संवाद