फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three people injured in car collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल

Fri, 26 Aug 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three people injured in car collision
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्राचीन कंकाली मंदिर के निकट शुक्रवार को एक निजी अस्पताल से दवा लेकर आ रहे कार सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कार सवार तीन लोगों घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जबकि एक का उपचार सीएचसी में कराया गया।
क्षेत्र के मोहल्ला शिक्षक नगर निवासी राहुल पुत्र विमल अपनी भाभी करिश्मा, पिता विमल और तीन साल की बेटी दिव्यांशी के साथ गांव बरसै के निकट एक निजी अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कंकाली देवी मंदिर के निकट पहुंची तो किसी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार तीनों लोगों घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज़ सुनकर ग्रामीण एवं राहगीर मौके पर आ गए। घायलों के परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची भीड़ ने घायल लोगों को कार से निकला और आनन-फानन उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंस से घायल विमल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी और घायलों का उपचार जारी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed