{"_id":"617ee931f14e9358e737413d","slug":"hathras-three-more-people-died-of-fever-in-the-district-hathras-news-ali2771693120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में बुखार से तीन और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में बुखार से तीन और लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। अब जिले में तीन अन्य लोगों की बुखार से मौत हो गई। काफी लोग जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं।
वायरल बुखार, डेंगू का प्रकोप जारी है। इसकी चपेट में अभी भी लोग आ रहे हैं। शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी मुकेश कुमार (52 वर्ष) पुत्र मानिकचंद्र को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार की सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। यह देख परिजन घबरा गए और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे। जहां पर ने चिकित्सक अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर अपने घर चले गए।
इधर, निकटवर्ती गांव जोगिया निवासी एक छात्र जयकुमार (14 वर्ष पुत्र नरेंद्र की भी बुखार से मौत हो गई। बताते हैं कि बुखार से पीड़ित होने के बाद आगरा से एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। वहां उसकी मौत हो गई। करीब एक माह पहले उसकी बड़ी बहन की भी बुखार से मौत हो चुकी है। उसके घर में कोहराम मच गया। संवाद