{"_id":"614234188ebc3ea80a3d3214","slug":"hathras-three-more-including-two-women-died-of-fever-hathras-news-ali273277335","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार से दो महिलाओं सहित तीन और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार से दो महिलाओं सहित तीन और की मौत
विज्ञापन
हाथरस : मृतका मंजू का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। अभी तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। अब दो महिलाओं सहित तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई है। सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। जांच में 14 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांवों में जा रही हैं और मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दे रही हैं।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दुुर्गेश (22 वर्ष) पुत्री प्रकाश की शादी अलीगढ़ निवासी महेश के साथ हुई थी। दुर्गेश कई महीने से अपने मायके रामपुर में ही रह रही थी। उसे पिछले कई दिनों पहले बुखार की शिकायत थी। पहले तो परिजनों ने उसे गांव में ही एक चिकित्सक को दिखाया। हालत ज्यादा खराब होने पर कैलोरा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत बुधवार को ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले आ गए।
वहीं इसी गांव में मंजू (30 वर्ष) पत्नी रवि को करीब सात-आठ दिन से बुखार आ रहा था। उसे परिवार के लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया, लेकिन यहां पर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे गंभीर हालत में दो दिन पहले आगरा रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मंजू की मौत हो गई। गांव में बुखार के कारण हुई दो मौतों से काफी दहशत है। काफी ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
इधर, गांव बघराया में दीपू उर्फ नेपाली (20 वर्ष) पुत्र मनोहर सिंह की भी बुखार से मौत हो गई। वह भी कई दिन से बीमार था। इधर, जिले में 14 और लोगों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि जहां भी सूचना मिल रही है, वहां टीमें जांच के लिए भेजी जा रही हैं। मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। डेंगू की जांच की व्यवस्था अब यहीं हो गई है। अभी तक डेंगू से किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू के अभी तक 56 मरीज जरूर मिले हैं। इनका उपचार कराया जा रहा है।
रामपुर में स्वास्थ्य टीम से हुई ग्रामीणों की नोकझोंक
हाथरस। गांव रामपुर में बुखार से एक साथ दो मौतों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने अपनी टीम को भेजकर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया। यहां पर ग्रामीण टीम के लोग भिड़ गए और तमाम तरह की खरी-खोटी सुना दीं। वहां मौजूद कुछ समझदार लोगों ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। यहां पर काफी लोगों को बुखार, सर्दी और जुकाम की दवा दी। ग्रामीणों को मच्छरों से बचने के बारे में भी बताया गया।

हाथरस : मृतक दुर्गेश देवी का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HATHRAS