फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three months ago the Deputy Chief Minister had laid the foundation stone, construction has not started yet

हाथरस : तीन माह पहले उपमुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास, अभी तक शुरू नहीं हुआ निर्माण

Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three months ago the Deputy Chief Minister had laid the foundation stone, construction has not started yet
हाथरस : ढकपुरा रोड की टूटी सड़क। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के कई मार्गों के शिलान्यास के महीनों बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इन मार्गों पर निर्माण काम ही शुरू नहीं हुआ है। सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हैं। काम शुरू न होने की वजह से लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य पिछले साल एक नवंबर को हाथरस आए थे। इस दौरान उन्होंने तालाब चौराहा ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने 101 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

शिलान्यास में शहर से जुड़े कई मार्ग भी शामिल थे। तब लोगों को उम्मीद थी कि वर्षों से जो सड़कें गड्ढा युक्त हैं उनकी दशा अब सुधर जाएगी। लेकिन तीन महीने बाद भी स्थिति जस की तस है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढकपुर रोड, गढ़ी जैनी रोड की स्थिति जस की तस
शहर के ढकपुरा रोड पर लोनिवि द्वारा शिलान्यास का पत्थर लगा दिया गया लेकिन मार्ग आज भी वैसी हालत में पड़ा हुआ है। इस मार्ग से ढकपुरा, दादनपुर, बोजिया आदि मार्ग जुड़े हुए हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। वहीं गढ़ी जैनी मार्ग का भी नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इस कारण यहां भी लोगों को गंतव्य की दूरी तय करना मुश्किल हो गया है।
- इस मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। मार्ग पर शिलान्यास की पट्टिका लग गई है। इस मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाए। ताकि आवागमन सुगम हो सके। - मुकेश कुशवाहा
- ढकपुरा मार्ग तीन गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग का शिलान्यास हुआ तो ऐसा लगा था कि यह मार्ग जल्दी बन जाएगा, लेकिन आज भी हालत पहले की तरह है। - सौरभ कुशवाहा
- जैनीगढ़ी मार्ग का नवीनीकरण होना था लेकिन आज तक इस मार्ग की किसी ने सुध नहीं ली है। इस मार्ग से निकलने में काफी मुश्किलें हो रही है। इसे जल्द दुरुस्त कराया जाए। - धर्मेंद्र, जैनीगढ़ी।
- नवंबर महीने में इस मार्ग के दुरुस्त करने की घोषणा हुई थी लेकिन आज तक हालत वैसी ही है। जल्द से जल्द मार्ग सही कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिले। - सर्वेश, जैनीगढ़ी

- कुछ कामों के टेंडर होने में देरी हो गई। उसके बाद आचार संहिता लग गई। इस कारण मार्गों का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिन मार्गों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है उन मार्गों पर आचार संहिता हटने के साथ काम शुरू कराया जाएगा। - राजेश निगम लोनिवि एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed