{"_id":"622656157ca37556976a2d3d","slug":"hathras-three-girl-students-fainted-in-hostel-shaphu-news-ali2866288194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छात्रावास में तीन छात्राएं हुईं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छात्रावास में तीन छात्राएं हुईं बेहोश
विज्ञापन
बेहोश छात्रा। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
सादाबाद के हाथरस रोड स्थित टीकाराम महाविद्यालय के छात्रावास में रहकर कौशल विकास योजना के तहत पढ़ाई कर रहीं तीन छात्राएं सोमवार रात आठ बजे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी । प्रबंधक तंत्र ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से तीनों को हाथरस के लिए रेफर किया गया।
टीकाराम महाविद्यालय में कौशल विकास योजना के तहत रश्मि पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी रुदायन सासनी, सोनिया पुत्री अर्जुन सिंह निवासी नगला विसी सहपऊ व आरती पुत्र कमल सिंह निवासी मुरसान अन्य लगभग सौ छात्राओं के साथ पढ़ रहीं थी। सोमवार रात आठ बजे तीनों छात्राएं अचानक बेहोश होकर छात्रावास में ही गिर पड़ी।
सूचना पर आनन-फानन छात्रावास में पहुंचे प्रबंधक तंत्र ने छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हाथरस के लिए रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि छात्राएं शायद डायट के अनुसार भोजन न मिलने के कारण बेहोश हुई हैं। तीनों को हाथरस रेफर किया गया है।