फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three bikes stolen again in Sadabad

हाथरस : सादाबाद में फिर चोरी हुईं तीन बाइकें

Mon, 06 Dec 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Three bikes stolen again in Sadabad
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। बाइक चोर गैंग लगातार सक्रिय बना हुआ है, लेकिन पुलिस इन बाइक चोरों तक नहीं पहुंच पा रही। क्षेत्र में दो स्थानों से बाइक चोरों ने फिर से तीन बाइकों को पार कर दिया। बाइक चोरी के इन मामलों में शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
गांव गढ़ी अंता तसींगू निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र ओंकार सिंह ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुका है। उसकी बेटी रानी की शादी दो दिसंबर 2021 को थी तो रात में करीब 12 बजे उसके घर से दो स्पलेंडर बाइक जिसमें से एक बाइक राम निवास पुत्र ओंकार सिंह और दूसरी बाइक दिंगबर सिंह की थी। दोनों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इधर, गांव गोलपुरा निवासी श्यामवीर पुत्र रामप्रसाद ने सादाबाद कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि चार दिसंबर को वह अपने बच्चे को दवा दिलाने के लिए सिसौदिया हॉस्पिटल गया था, उसने अपनी बाइक को बाहर खड़ा किया था, जब वह े वापस आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में भी कई बाइकें चोरी हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed