{"_id":"61db2c8304ce761ba90ea008","slug":"hathras-this-year-there-will-be-greenery-from-30-lakh-plants-on-the-border-of-braj-hathras-news-ali28272688","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इस साल ब्रज की देहरी पर 30 लाख पौधों से होगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इस साल ब्रज की देहरी पर 30 लाख पौधों से होगी हरियाली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस साल हाथरस जिले में तीस लाख पौधों से हरियाली होगी। वन विभाग की आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में पौधो को तैयार किया जा रहा है। जिले के 24 विभागों के साथ साथ शहर के लोग मेरा पेड़ अभियान के तहत पौधरोपण में सहभागिता करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। बीते साल जिले भर में 26 लाख पौधे लगाए गए थे। जिनकी जिओ टैगिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही पौधों का थर्ड पार्टी से सर्वे भी कराया जा रहा है। इसी बीत वन विभाग वर्ष 2022 में होने वाले पौधरोपण की कवायद में जुट गया है।
वन विभाग द्वारा इस साल सोखना, दर्शना, बर्द्धवारी सहित आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में तीस लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। सर्दी से बचाने के लिए सिंचाई आदि भी की जा रही है। इस साल लगने वाले पौधों में आमजन की सहभागिता होगी। इसके लिए मेरा पेड़ अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रीय वन अधिकरी एसआर ओझा का कहना है कि इस साल नर्सरियों में तीस लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। संवाद