{"_id":"614236188ebc3e61d82f98a9","slug":"hathras-this-day-will-be-remembered-like-a-historical-festival-garundhwaj-hathras-news-ali2732780190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऐतिहासिक त्योहार की तरह याद रहेगा यह दिन : गरुणध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऐतिहासिक त्योहार की तरह याद रहेगा यह दिन : गरुणध्वज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (मुरसान)
मुरसान क्षेत्र के लिए 14 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा है। यह कहना है राजा महेंद्र प्रताप के वंशज राजा गरुणध्वज सिंह का।
उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा साहब के सम्मान में पहले कदम के रूप में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास अलीगढ़ में किया है।
राजा महेंद्र प्रताप के जीवन परिचय पर प्रधानमंत्री ने युवाओं व सभी क्षेत्रवासियों को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनके और पूरे परिवार के लिए यह ऐतिहासिक दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। यह दिन हमेशा याद रखा जायेगा। जिस सम्मान की प्रतीक्षा में अनेकों पीढ़ियां समाप्त हो गईं, उस महान विभूति आजादी के महानायक आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह के सम्मान समारोह में उपस्थित होने का उन्हें भी अवसर प्राप्त हुआ और वह इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया। साथ में यह भी कहा कि इस ऐतिहासिक कदम की अपेक्षा भी परिवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा के महापुरुषों के प्रति सम्मान के संस्कारों से थी। इस ऐतिहासिक निर्णय को क्षेत्र के लोगों ने बहुत ही खुशी के साथ स्वीकारा है। बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के लोगों ने अलीगढ़ जाकर इस कार्यक्रम में सहभागिता की है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा है। संवाद