{"_id":"61c36935bbc403580e1e0a65","slug":"hathras-then-with-the-help-of-social-engineering-bsp-in-the-election-fray-hathras-news-ali2812481109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे चुनाव मैदान में बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे चुनाव मैदान में बसपा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बसपा अपने सोशल इंजीनियरिंग के सहारे विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत लगा रही है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने तीनों सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं अन्य दल बसपा के तीनों प्रत्याशियों का आकलन कर अपनी रणनीति बना रहे हैं। क्षेत्र के जातीय समीकरण पर सभी की निगाहें हैं।
उल्लेखनीय है कि बसपा हर चुनाव में सबसे पहले अपने प्रत्याशी घोषित करती है। इस जिले की तीनों सीटों पर बसपा अपनी जीत दर्ज कराती रही है। इस बार भी बसपा ने तीनों सीटों पर चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
हाथरस सीट से बसपा ने संजीव कुमार काका को उम्मीदवार बनाया तो सादाबाद में डॉ. अविन शर्मा पार्टी के उम्मीदवार हैं। पार्टी ने बुधवार को सिकंदराराऊ से इत्र व्यवसायी अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे तीनों सीटों पर कब्जा करने की जुगत में है। संवाद