{"_id":"5fde3ad28ebc3e3db521c0b1","slug":"hathras-the-young-man-was-murdered-by-strangulation-hathras-news-ali2515596163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में नहर में 15 दिसंबर को जिस युवक का शव मिला था, उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जाफराबाद में नहर में एक युवक का शव मिला था।
करीब 35 वर्षीय इस युवक के गले और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हुआ है कि इस युवक की मौत गला दबाने से हुई थी। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।