{"_id":"5f5a6d658ebc3e54d73e4d6e","slug":"hathras-the-woman-made-serious-allegations-against-the-inspector-complained-to-the-sp-hathras-news-ali2434850144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दरोगा पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दरोगा पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के प्रभारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी से इसकी शिकायत करते हुए उसकी बेटी को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाने और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी से की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि सात सितंबर की दोपहर को उसकी पुत्री चारा लेने रजवाहे के पास गई थी। कुछ देर बाद वहां पर महिला और उसका पति भी पहुंच गए। आरोप है कि इस बीच गांव के तीन नामजद और तीन अन्य व्यक्ति महिला की बेटी को गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। महिला ने बताया कि नौ सितंबर को चौकी प्रभारी उसकी बेटी और आरोपियों को गाड़ी सहित पुलिस चौकी पर ले आए। महिला और उसके पति को भी वहीं पर बुला लिया गया और गाली-गलौज करते हुए पहले से लिखे एक कागज पर अंगूठा निशानी और हस्ताक्षर ले लिए।
आरोप है कि चौकी प्रभारी ने महिला की बेटी को आरोपियों के साथ ही भेज दिया। महिला व उसके पति ने विरोध किया तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पति को मारपीट कर भगा दिया। आरोप है कि पति को वहां से निकालने के बाद दरोगा ने शराब पीकर महिला के साथ बुरा काम करने की कोशिश की। आरोप है कि पांव पकड़कर माफी मांगने के बाद ही महिला को दरोगा ने छोड़ा। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को दरोगा ने आरोपियों के सुपुर्द कर दिया है। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है। इसकी शिकायत एसपी से करते हुए महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस मामले में यह बात अभी तक की जांच में सामने आई है कि जिस बेटी के अपहरण की बात महिला द्वारा की जा रही है, वह खुद ही गई थी। यह बात उसने पुलिस को बताई है, फिर भी महिला द्वारा की गई शिकायत पर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
-प्रकाश कुमार, एएसपी।