फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The war in Ukraine raised the price of refined

हाथरस : यूक्रेन में युद्ध से रिफाइंड के दाम उछले

Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The war in Ukraine raised the price of refined
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूक्रेन व रूस के बीच शुरू हुए युद्ध से बाजार में उथल-पुथल का माहौल बनना शुरू हो गया है। युद्ध की वजह से रिफाइंड के दामों 100 से 200 रुपये प्रति टिन की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण होली के त्योहार व सहालग के सीजन में आमजन की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। युद्ध को लेकर कारोबारी भी खासे चिंतित हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत में रिफाइंड व अन्य खाद्य तेलों का आयात विदेशों से होता है। अब यूक्रेन व रूस के बीच शुरू हुए युद्ध की चर्चा आमजन से लेकर कारोबारियों तक की जुबां पर है। कारोबारी इस युद्ध से चिंतित है। कारोबारी कह रहे हैं यदि युद्ध बढ़ा तो खाद्य तेलों के दामों में और इजाफा हो जाएगा। पहले अफगानिस्तान के हालत बिगड़े तो हींग के दामों में इजाफा हो गया था।
विज्ञापन

रिफाइंड के दामों में शुक्रवार को 100 से 200 रुपये प्रति टिन की बढ़ोतरी हो गई है। इससे आमजन पर महंगाई का भार बढ़ गया है। इसके अलावा यदि पेट्रोल, डीजल भी महंगा हुआ तो महंगाई और बढ़ना तय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइंड विदेश से आता है। इस कारण रिफाइंड के दामों में 100 रुपये प्रति टिन की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में युद्ध को लेकर उथल-पुथल का माहौल है।
-अनिल वार्ष्णेय तेल कारोबारी।
रिफाइंड व डालडा के दामों में 100 से 150 रुपये टिन की वृद्धि हुई है। सभी देशों की सरकारें युद्ध को थामने के लिए प्रयास करें, ताकि विनाश रुक सके। - प्रमोद वार्ष्णेय तेल कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed