{"_id":"617301eceae86c30740adc60","slug":"hathras-the-sword-of-action-hanging-on-the-instructor-for-embezzlement-of-rs-11-lakh-hathras-news-ali276418655","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 11 लाख रुपये के गबन में अनुदेशक पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 11 लाख रुपये के गबन में अनुदेशक पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी में हुए सरकारी धनराशि के गबन के मामले में दो लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद अब अनुदेशक पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। विभाग ने अनुदेशक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय की प्रबंध समिति खाते से वित्तीय वर्ष 2017-18 में थ्री-सीटर बेंच क्रय करने के लिए भेजी गई धनराशि में हेराफेरी की गई। इसके अलावा एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट में भी गोलमाल किया गया। इस पूरे प्रकरण में प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारा महावीर और अनुदेशक अजय तोमर शामिल हैं। प्रधानाध्यापक ने इन दोनों के साथ मिलकर करीब 11 लाख रुपये का गबन किया है।
प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महावीर के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए निलंबन की कार्रवाई कर चुकी हैं और अब अनुदेशक के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बीएसए शाहीन ने बताया कि इस मामले में प्रधानाध्यापक सहित दो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। अब तीसरे आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद