फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The sun hidden in the clouds, the cold winds made the shiver

हाथरस : बादलों में छिपा सूरज, सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

Sun, 16 Jan 2022 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The sun hidden in the clouds, the cold winds made the shiver
ठंड में आग जला कर तापते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से शाम तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। सर्द हवाओं ने आमजन की कंपकंपी छुड़ाई। शीतलहर के सितम से आमजन का बेहाल है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शीतलहर के सितम में सर्दी जुकाम व अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से सर्दी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। शनिवार की सुबह से दोपहर तक कोहरे का साया रहा। रविवार की सुबह बादल छाए रहे। लोगों ने सोचा कि आज कोहरा नहीं है तो धूप निकलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पूरे दिन सर्द हवाएं लोगों के शरीर में सुई की तरह चुभती रहीं। सर्द हवाओं के चलते सर्दी में इजाफा हो गया। अधिकांश लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में कैद रहे। जो लोग घरों से निकले, वह पूरी तरह शरीर को ढके हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के अधिक होने से बाजारों में खामोशी छाई रही। सार्वजनिक स्थलों से लेकर घरों तक में लोगों को हीटर व अलाव का सहारा लेना पड़ा। शाम को फिर से गलन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोग कई प्रयास करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed