{"_id":"62b20d12b4d7022284156720","slug":"hathras-the-soil-collapsed-on-the-farmer-who-fell-in-the-old-well-died-sikandhra-rahu-news-ali2944074130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुराने कुएं में गिरे किसान पर ढही मिट्टी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुराने कुएं में गिरे किसान पर ढही मिट्टी, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
मंगलवार की सुबह एटा रोड स्थित गांव जिमिसपुर में पुराने कुएं में गिरने से 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। । पुलिस के अनुसार गांव जिमिसपुर के बाहर एक पुराना कुआं है। जोकि कई साल से बेकार पड़ा हुआ था।
सुबह गांव निवासी किसान ऋषिपाल सिंह (30) कुएं के पास से गुजर रहा था। किसी तरह उसका पैर फिसला और कुएं में गिर गया। उसके गिरते ही मिट्टी की ढाय उसके ऊपर गिर गई। किसान के गिरने से वहां मिटटी का गुबार देख कुछ लोग भाग कर कु एं के पास पहुंचे और उन्होंने मिट्टी हटाना प्रारम्भ किया।
जब तक ऋषिपाल को बाहर निकाला जा सका तब तक उसकी दम घुटने से मौत हो चुकी थी। युवा किसान की मौत से गांव में मातम छा गया। मृतक अपने पिता का इकलौता था। इस सूचना पर एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह , कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये तथा पीड़ित के परिवार को ढाढ़स बंधाया। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान दुर्घटना योजना का पूरा लाभ मृतक के आश्रितों को मिलेगा।