{"_id":"60e0a97f8ebc3e503c69dc5f","slug":"hathras-the-process-of-voting-completed-under-the-supervision-of-the-observer-hathras-news-ali2671899192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रेक्षक की निगरानी में पूरी हुई मतदान की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रेक्षक की निगरानी में पूरी हुई मतदान की प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान प्रेक्षक डॉ. राजेंद्र पेंस्या मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। दोपहर 3.10 बजे मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किया गया। डीएम ने सीमा उपाध्याय को 13 वोट व शशि चौधरी को 11 वोट मिलने की घोषणा की। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्ष में मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रही। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार व निकास द्वार उपजिलाधिकारी व सीओ तैनात रहे। प्रत्येक अंदर जाने वाले लोगों के पहचान पत्रों से मिलान कर उन्हें प्रवेश दिया गया। मतदान शुरू होने से पहले ही प्रेक्षक डॉ. राजेंद्र पेंस्या कलेक्ट्रेट पहुंच गए। प्रेक्षक की निगरानी में मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराए जाने के लिए समय निर्धारित किया गया था। निर्वाचन प्रक्रिया में आरओ के रूप में डीएम, पीठासीन अधिकारी के रूप में डीआईओएस ऋतु गोयल, मतदान प्रथम अधिकारी के रुप में संजीव राजपूत तैनात रहे।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजकर 45 तक सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी ने मतगणना शुरू कराई। दोपहर 3.10 बजे डीएम ने सीमा उपाध्याय को 13 मत व शशि चौधरी को 11 मत मिलने की घोषणा की। इसके बाद विजयी प्रत्याशी सीमा उपाध्याय को प्रमाणपत्र सौंपा गया।