फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The problems of pensioners should be resolved on priority

हाथरस : पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निराकरण

Sun, 19 Dec 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The problems of pensioners should be resolved on priority
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस के अवसर पर पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का जीवनयापन पेंशन पर निर्भर है।
राजकीय सेवा में रहे और अपने कार्यकाल के दौरान लोगों की सेवा की, सेवानिवृत्त होने पर हम सबका दायित्व है कि आपकी समस्या का तत्काल निदान हो। सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर करना प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी का दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए संबंधित विभागों में बार-बार न आना पड़े। सेवानिवृत्त कर्मचारी को किसी भी दशा में पेंशन संबंधी लाभ लेने में देरी नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ कोषाधिकारी सतीश कुमार ने पेंशनर्स की समस्याओं, सुझावों को सुनते हुए आश्वस्त किया कि कोषागार से किसी भी पेंशनर्स को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed