फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The people of Hathras also kept an eye on the voting in neighboring districts

हाथरस : पड़ोसी जिलों में हुए मतदान पर हाथरस वालों की भी रही नजर

Fri, 11 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The people of Hathras also kept an eye on the voting in neighboring districts
हाथरस : प्रथम चरण के चुनाव के चलते मथुरा रोड पर कंचना फाटक पर वाहनों की चेकिंग कराते पुलिस अधीक्षक? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इसमें सीमावर्ती मथुरा, अलीगढ़, आगरा जिलों में भी वोट डाले गए। हाथरस के लोगों की टकटकी भी इन जिलों में हुए मतदान पर लगी रही। लोग पूरे दिन यह जानकारी लेते रहे कि पहले चरण में कितने फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के हिसाब से किस दल को फायदा होगा और किसे नुकसान, इन सवालों के जवाब भी लोग चर्चाओं में खोजते नजर आए। जिले के कुछ नेता दूसरे जिलों से भी चुनाव लड़ रहे हैं। लिहाजा यहां के लोग उनकी स्थिति की भी जानकारी लेते रहे।
जिले के पड़ोसी जिले अलीगढ़, आगरा और मथुरा जिलों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। लोग विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी लेते रहे कि आखिर पहले चरण में कितने फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत के हिसाब से लोग आंकलन भी करते दिखे। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी यह जानकारी हासिल करते रहे कि आखिर उनके दलों की स्थिति पहले चरण में कैसी रही। संवाद
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर हुई वाहनों की चेकिंग
हाथरस। पड़ोसी जिलों में मतदान के चलते यहां पुलिस-प्रशासन चौकस नजर आया। पूरे दिन जिले की सीमाओं पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनोें की चेकिंग की। मथुरा रोड पर कंचना फाटक पर खुद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने सामने वाहनों की चेकिंग कराई। अन्य सीमाओं पर भी यही स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed