फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The owners of property worth lakhs are the SP and BSP candidates of Hathras

हाथरस : लाखों की संपत्ति के मालिक हैं हाथरस के सपा और बसपा प्रत्याशी

Sun, 30 Jan 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The owners of property worth lakhs are the SP and BSP candidates of Hathras
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सदर सीट से सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही ने वर्ष 2020-2021 की आयकर विवरणी में 3.03 लाख की आय घोषित की है, जबकि उनकी पत्नी ने 1.59 लाख की आय घोषित की है। सदर सपा प्रत्याशी ने अपने तथा अपनी पत्नी की संयुक्त आय में 2.1 लाख नकदी, 6.57 लाख की धनराशि बैंक में, एक एलआईसी, एक बुलेट मोटर साइकिल, एक स्कूटी, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, 110 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो चांदी तथा 30 लाख रुपये की जायदाद घोषित की है। सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही ने अपने शपथ पत्र में अपनी योग्यता विधि स्नातक बताई है। राही पर थाना हाथरस गेट में एक मुकदमा भी दर्ज है। संवाद

सदर सीट के बसपा प्रत्याशी काका पर भी है लाखों की संपत्ति
हाथरस। हाथरस सदर से बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार ने वर्ष 2020-2021 की आयकर विवरणी में 5.29 लाख रुपये की आय घोषित की है। उन्होंने अपनी तथा अपनी पत्नी की संयुक्त आय में 10 लाख रुपये की नकदी, 1.36 लाख रुपये बैंक में, एक मोटरसाइकिल, 350 ग्राम सोने के आभूषण तथा 95 लाख रुपये की जायदाद घोषित की है। संजीव कुमार ने शपथ पत्र में अपनी योग्यता स्नातक बताई है। संजीव कुमार पर थाना बन्ना देवी अलीगढ़ में दो तथा थाना विजयगढ़ में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed