फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The owner is not arriving with the vehicle, now preparing to file a report

हाथरस : वाहन लेकर नहीं पहुंचे रहे स्वामी, अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The owner is not arriving with the vehicle, now preparing to file a report
हाथरस : एमजी पॉलीटे​क्निक के मैदान में खडे़ वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के महाकुंभ में वाहन स्वामी अपने वाहन देने में आनाकानी कर रहे हैं। अब इन वाहन स्वामियों के खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज होगी। एआरटीओ कार्यालय में 1,500 छोटे व बड़े वाहन स्वामियों की सूची तैयार हो गई है। यदि शनिवार की सुबह तक वाहन नियत अधिग्रहण स्थल पर नहीं पहुंचे तो इनके खिलाफ शाम को रिपोर्ट दर्ज होना तय है।
उल्लेखनीय है कि जिले में रविवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा। जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वहीं दूसरी ओर वाहन स्वामी अधिग्रहण का नोटिस मिलने के बाद वाहन देने में हीलाहवाली बरत रहे हैं। वाहन स्वामियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उनसे वाहनों को लेकर आने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी वाहन स्वामी अधिग्रहण स्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारी मुख्य मार्गों पर वाहनों का इंतजाम करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

अब सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में 1,500 वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर ली गई है। यदि यह वाहन शनिवार की सुबह तक नहीं पहुंचे तो दोपहर को संबंधित थानों में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि वाहन स्वामी अधिग्रहण स्थल पर वाहन नहीं ला रहे हैं। छोटे व बड़े 1,500 वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार की सुबह तक यह वाहन नहीं आए तो संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed