फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The needy felt relief after getting blankets in the cold wave

हाथरस : शीतलहर में कंबल पाकर जरूरतमंदों ने महसूस की राहत

Tue, 18 Jan 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The needy felt relief after getting blankets in the cold wave
हाथरस : अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते अति? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले निस्वार्थ सेवा संस्थान के सहयोग से मंगलवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गांधी तिराहा पर जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। जरूरतमंद लोगों को कंबल और मास्क का वितरण किया गया। कंबल पाने के बाद जरूरतमंद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
निस्वार्थ सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि शीतलहर से पूरा जनजीवन ठिठुरा हुआ है। ऐसे मौसम में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों व कंबल की ज्यादा आवश्यकता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इन कंबलों की मदद से लोग रात में चैन की नींद सो सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीए प्रतीक अग्रवाल, मनोज कातिब ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेता है। इससे समाज में सेवा भाव का संदेश जाता है। यह कंबल इस शीतलहर में जरूरतमंदों के लिए मददगार बनेंगे। लोकेश सिंघल ने लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर दीपेश सिंघल, ध्रुव कोठीवाल, रितिक बंसल, अमन बंसल, जय अरोरा, ललिता अग्रवाल, मयंक ठाकुर, दीपांशु सिंघल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed