फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The members met the Union Minister and complained about the administration

हाथरस : सभासदों ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर की प्रशासन की शिकायत

Fri, 02 Sep 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The members met the Union Minister and complained about the administration
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासदों ने शुक्रवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा से लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन पर प्रदेश सरकार की नीतियों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया।
सभासदों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जब से सभासद धरने पर बैठे हैं, तब से उनके वार्डों में सफाई सहित विकास कार्य पूरी तरह रोक दिए गए हैं। वार्ड 16 की फ्रेंड्स कॉलोनी में राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जी महाराज के नाम से बरातघर का निर्माण होना था।
विज्ञापन

यह निर्माण कार्य सात जून 2019 तक पूर्ण होना था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है। जिला प्रशासन बरातघर के काम को तीन साल तक रोकने के दोषी निर्माण विभाग के जेई डंबर सिंह, एई और ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गोयल, वीरेंद्र माहौर, निशांत उपाध्याय, नारायणलाल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed