{"_id":"62b8a5c486e8be02e02ff2b9","slug":"hathras-the-licenses-of-the-arhtiyas-who-do-not-deposit-the-dues-by-30-will-be-canceled-hathras-news-ali294759724","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 30 तक बकाया जमा नहीं करने वाले आढ़तियों के लाइसेंस होंगे रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 30 तक बकाया जमा नहीं करने वाले आढ़तियों के लाइसेंस होंगे रद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति के 30 आढ़तियों पर मंडी समिति प्रशासन का लगभग एक करोड़ रुपये बकाया है। यदि इन आढ़तियों ने तीस जून तक बकाया जमा नहीं किया तो इनके खिलाफ लाइसेंस निलंबन आदि की कार्रवाई की जाएगी। इन आढ़तियों की आरसी जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मंडी में वर्तमान में 1400 गल्ला व फल की आढ़तें हैं। इन आढ़तों का हर साल जून माह में किराया आदि जमा करते हुए नवीनीकरण किया जाता है। मंडी प्रशासन ने आढ़तियों को बकाया जमा करने के लिए सेक्टरवार कर्मियों को लगाया है। मंडी कार्यालय में निरीक्षक भी तैनात किया है। इसके बाद कुछ आढ़तियां बकाया जमा की सुध नहीं ले रहे हैं।
इसके लिए मंडी प्रशासन द्वारा परिसर में लगे माइक पर घोषणा कर सार्वजनिक किया जा रहा है। जो आढ़तियां बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। उनकी आरसी निकाली जा रही है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि तीस आढ़तियों पर करीब एक करोड़ रुपये का बकाया है। इनकी आरसी निकाली जा रही है। लाइसेंस निलंबन आदि की कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी। संवाद