{"_id":"610acec28ebc3e88e01f4fb9","slug":"hathras-the-four-accused-were-brought-on-production-under-tight-security-the-testimony-of-co-sadabad-hathras-news-ali269875532","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाए गए चारों आरोपी, सीओ सादाबाद की हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाए गए चारों आरोपी, सीओ सादाबाद की हुई गवाही
विज्ञापन
हाथरस : बिटिया मामले की सुनवाई के चलते जनपद न्यायालय जाते चारों आरोपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बुधवार को चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें अलीगढ़ जेल से कोर्ट में लाया गया। वहीं इस मामले में अब फिर से गवाही शुरू हो गई है। सीओ सादाबाद की कोर्ट में गवाही हुई। सीबीआई के वकील और आरोपी पक्ष के वकील भी कोर्ट में मौजूद रहे। इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय ने अगली तिथि 10 अगस्त नियत की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला खासा सुर्खियों में रहा था। इस मामले में गांव के ही चार युवकों संदीप, रवि, रामू और लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने युवती की मौत से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी और इन चारों नामजदों के विरुद्ध विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था।
गिरफ्तारी के बाद से ही चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में ही बंद हैं। कोरोना काल के चलते इन चारों आरोपियों की पिछले कुछ महीने से अलीगढ़ जेल से ही ऑनलाइन पेशी हो रही थी। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद बुधवार को कई महीने बाद इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। कोर्ट परिसर में भी काफी पुलिस बबल मौजूद था। इस केस में 118 गवाह बनाए गए हैं। अब फिर से गवाही शुरू हो गई है। इसको लेकर बुधवार को सीओ सादाबाद बह्म सिंह की गवाही हुई।
विज्ञापन
सीबीआई की जांच से पहले इस प्रकरण की विवेचना सीओ सादाबाद ने ही की थी। बिटिया का कोई परिजन कोर्ट नहीं पहुंचा। अलबत्ता सीबीआई के वकील अनुराग मोदी और पीड़ित पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमरोत्रा कोर्ट में जिरह के लिए मौजूद रहे। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर भी मौजूद थे। इस मामले में कोर्ट ने अब 10 अगस्त की तिथि सुनवाई के लिए नियत की है।