फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The first wife who reached the wedding stopped the marriage, uproar

हाथरस : शादी में पहुंची पहली पत्नी ने रुकवाया निकाह, हंगामा

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The first wife who reached the wedding stopped the marriage, uproar
सादाबाद जैन पैलेस में दूसरे निकाह की बात सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/ सादाबाद।
विज्ञापन

जैन पैलेस में रविवार को एक शादी समारोह में पहुंची महिला ने युवक का निकाह रुकवा दिया। महिला का कहना है कि जिस युवक का निकाह होने जा रहा है वह मेरा शौहर है। शादी में हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे के चाचा को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला व्यापारियन के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कागरौल के रहने वाले युवक के साथ तय की थी। रविवार को कागरौल का रहने वाला युवक बरात लेकर जैन पैलेस पहुंच गया। जैन पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई।
विज्ञापन

महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने बताया कि दूल्हा बने इस युवक के साथ उसने 16 फरवरी 2019 को शादी की थी। बेटी पैदा होने के बाद रिश्ता खराब हो गया। अब दोनों के बीच लगातार अनबन चल रही है। युवक ने यह बात छिपाकर दूसरी शादी करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पहले तलाक देना था, तब दूसरी शादी करता। शादी में हंगामा होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे के चाचा को हिरासत में ले लिया है, वहीं, दूल्हा वहां से भाग गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed