{"_id":"628a77824fb71e41d34eb81e","slug":"hathras-the-deceased-were-taking-benefit-of-pm-kisan-samman-nidhi-hathras-news-ali2921732112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मृतक ले रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मृतक ले रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कराए जा रहे सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे में पता चला है कि जिले में पांच मृतक व करीब 500 अपात्र लोग पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। यह स्थिति तो महज 60 ग्राम पंचायतों के सर्वे में सामने आई है। हालांकि कृषि विभाग की ओर से अभी सर्वे जारी है। अब तक सर्वे में अपात्र मिले लोगों से जल्द ही रिकवरी की जाएगी।
भारत सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले 1.92 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा रहा था। शासन के निर्देश पर इन किसानों का सर्वे कराया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से सर्वे के लिए ग्राम पंचायत वार टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें ग्राम पंचायत में पहुंचकर लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन कर रही हैं। इन टीमों ने अब तक जिले की 60 ग्राम पंचायतों में सत्यापन कर लिया है।
सत्यापन में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पता चला है कि पांच मृतक व 500 अपात्र लोग योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इन मृतक और अपात्रों की सूची बनाई जा रही है। कृषि विभाग की ओर से इनके खाते पर रोक भी लगा दी गई है। इन अपात्रों में सर्विस करने वाले किसान, भूमिहीन लोग ज्यादा संख्या में सामने आ रहे हैं। अब इन अपात्रों से विभाग की ओर से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। जिले में 2556 आयकरदाता किसान भी वसूली के दायरे में आ गए हैं। इन किसानों से वसूली की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ ले रहे किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में पांच मृतक और करीब 500 अपात्र सामने आए हैं। सभी के खातों पर स्टॉप पेमेंट लगवा दिया गया है। अपात्रों से अब तक ली गई धनराशि की वसूली की जाएगी।
-हंसराज, उपकृषि निदेशक