{"_id":"6366a4e73d8fd944933550f6","slug":"hathras-the-condition-of-the-woman-deteriorated-due-to-diarrhea-death-hathras-news-ali3040968168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डायरिया से बिगड़ी महिला की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डायरिया से बिगड़ी महिला की हालत, मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में महिला की डायरिया से हालत खराब हो गई। जिस पर परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी सुनील की पत्नी गुड़िया (27) को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर दवा भी दिलवा दी गई, लेकिन महिला को स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ।
परिजनों ने बताया कि रात को करीब एक बजे महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे अचेत हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर अपने घर चले गए। संवाद