फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The commotion on the fitness certificate created a ruckus, called the police

हाथरस: फिटनेस सर्टिफिकेट को आए लोगों ने काटा हंगामा, बुलाई पुलिस

Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The commotion on the fitness certificate created a ruckus, called the police
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने वालों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए सीएमएस को पुलिस बुलानी पड़ी। इन लोगों पर आरोप है कि यह लोग कोविड-19 के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे थे।
पिछले करीब चार महीनों से जिला अस्पताल की कुछ सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हुईं थीं, जिसमें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का काम भी शामिल है। तीन दिन से यह सेवा शुरू कर दी गई है, क्योंकि प्रमाणपत्र की वजह से लोगों के जरूरी काम भी रुके पड़े थे। जैसे-जैसे लोगों को फिटनेस सर्टिफिकेट बनने की जानकारी मिल रही है, वैसे ही अस्पताल में भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को तो भीड़ का आलम यह था कि सीएमएस को पुलिस बुलानी पड़ गई, क्योंकि यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे थे। उनसे स्वास्थ्य कर्मी जब लाइन में लगने की बात कहने लगे तो गुस्सा होकर हंगामा करने लगे। मौके पर आई पुलिस ने उन्हें शांत कराया और कोविड-19 के नियमों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर से एक पत्र आया था कि फिटनेस बनवाए जाएं। इसी वजह से अब लोगों के फिटनेस प्रमाणपत्र बनाना शुरू करा दिया गया है, ताकि उनके लाइसेंस आदि के काम रुकें नहीं। लोगों से बस यही अनुरोध है कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपने फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करें। इससे उन्हीं की सुरक्षा है।
-डॉ. आईवी सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed