फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The city dwellers faced power crisis all night

हाथरस : पूरी रात शहरवासियों ने झेला बिजली संकट

Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The city dwellers faced power crisis all night
हाथरस : मूछों वाले रामजी की शोभायात्रा को लेकर विद्युत तार काटता कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी में रविवार की शाम से देर रात तक शहर के कई इलाकों में बिजली संकट रहा। मूंछों वाले रामजी की चार मंजिला रथयात्रा के चलते रास्ते में आने वाले तारों को हटाया गया। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। देर रात तक कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले दो साल से कोरोना के चलते मूंछों वाले रामजी की रथयात्रा नहीं निकल रही थी। अब कोरोना की पाबंदियों में ढील मिलते ही सभी मेलों, रथयात्रा व शोभायात्राओं की शुरुआत हो गई है। रविवार की शाम को शहर के चामड़ गेट स्थित गमेल बगीची से चार मंजिला रथ में सवार होकर प्रभु श्रीराम की सवारी निकली।
विज्ञापन

रथ की ऊंचाई अधिक होने के चलते शहर के चामड़ गेट, नयागंज, सब्जी मंडी, पत्थर बाजार, रामलीला मैदान आदि मुख्य बाजारों में रथयात्रा के रास्ते में आने वाले तारों को हटाया गया। इस कारण शाम से देर रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए। लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed