{"_id":"5f1347808ebc3e9f6a14ea41","slug":"hathras-the-cdo-inspected-the-gymnasium-being-constructed-by-the-nagar-palika-parishad-hathras-news-ali238988223","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई जा रही व्यायामशालाओं का सीडीओ ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई जा रही व्यायामशालाओं का सीडीओ ने किया मुआयना
विज्ञापन
हाथरस: नगर में व्यायामशालाओं का निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा बगीची पर बनवाई जा रही व्यायामशालाओं का सीडीओ आरबी भास्कर ने निरीक्षण किया। मंडलायुक्त के पास हुई एक शिकायत के बाद जांच को लेकर सीडीओ ने स्थलीय मुआयना किया। इस दौरान एसडीएम सदर रामजी मिश्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की बगीचियों में व्यायामशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्य की मंडलायुक्त के यहां शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मंडलायुक्त ने उक्त निर्माण की जांच के लिए डीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने उक्त शिकायत की जांच के लिए सीडीओ आरबी भास्कर को नामित किया।
सीडीओ आरबी भास्कर ने शनिवार को एसडीएम सदर रामजी मिश्र व ईओ नगर पालिका परिषद सहित पवन बगीची, धाऊ बाग बगीची, अटल टाल बगीची, संत आश्रम बगीची का मुआयना किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि सभी बगीचियों के दस्तावेज की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।