फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The building was built by bridging the pond, people's life became hellish

हाथरस : तालाब पाटकर बना दिया भवन, नारकीय हो गया लोगों का जीवन

Tue, 07 Jun 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The building was built by bridging the pond, people's life became hellish
हाथरस : मोहल्ला बारहसैनी के वाटर वर्क्स में भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पालिका की लापरवाही से नगर के मोहल्ला बारहसैनी एवं अनल कॉलोनी के हजारों लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। करोड़ों रुपये से नाला बनाने के बाद नगरपालिका द्वारा जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, दोनों जगहों पर स्थित तालाब को पाटकर भवन बना दिया गया है, इससे जलनिकासी का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से दोनों मोहल्लों में हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
जीटी रोड पर पहले तालाब था। कुछ लोगों ने इसे खरीदकर इस पर भवन का निर्माण कर लिया। पहले तालाब के माध्यम से पानी अनल कॉलोनी होकर कासगंज रोड स्थित नाले में चला जाता था। तालाब के पटने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई। बीस साल से आज तक नगरपालिका यहां से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं कर पाई है। पूरे वर्ष वाटरवर्क्स परिसर के बाहर जल भरा रहता है।
विज्ञापन

आज भी नगर के बड़े हिस्से का पानी नालियों में यहां आकर ठहर जाता है। यही हाल अनल कॉलोनी का है। वहां भी तालाब को पाटकर मकान बना दिए गए हैं। इधर, पुराने तहसील रोड पर बड़े नाले के ऊपर एक भवन बनने से उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। वहां से भी आगे के लिए पानी की निकासी बंद हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी बारहसैनी मोहल्ले की वाल्मीकि बस्ती के बाशिंदे झेल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया है। गंदे पानी में मच्छर पनप गए हैं। इससे मोहल्ले में लोग बीमार पड़ रहे हें। - सुनील वाल्मीकि
- तालाब तो चलो पट गया लेकिन पालिका बीस वर्षों में यहां से योजना बना कर जल निकासी की व्यवस्था नहीं करा पाई है। - नरेश कुमार
- कॉलोनी में पानी भरने से उसमें सड़ांध पैदा हो जाती है। अब तो रातों में सोना तक दुश्वार हो गया है। - ठाकुर जगदेव सिंह
- करोड़ों की लागत से पालिका ने नाले बना दिए लेकिन जल निस्तारण न होने से पानी नालियों में मंडरा कर सड़ रहा है। - रूप किशोर
- जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारहसैनी और अनल कॉलोनी के लोगों को समस्या से जूझना पड़ा रहा है। मैं जाकर देखता हूं कि समस्या का समाधान किस तरह होगा। - अनिल कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed