फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The beam of the house fell, couple injured

हाथरस : मकान की बीम गिरी, दंपती घायल

Thu, 21 Jul 2022 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The beam of the house fell, couple injured
गांव अमौसी में मकान की बीम गिरने के बाद मलवे के ढेर पर बैठी महिला व बच्चे। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव अमौसी में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे के करीब एक मकान की बीम गिर गई। बीम गिरने से नीचे बैठे पति-पत्नी घायल हो गए। बाहर होने की वजह से बच्चे बच गए। घर का सामान खराब हो गया। युवक को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजन सिंह (40) अपनी पत्नी सुमन के साथ खेतों में धान की रोपाई कर घर वापस लौटे। कुछ देर बाद छत पर पड़ी सीमेंटेड बीम अचानक गिर गई। मलबे के नीचे पति-पत्नी दोनों दब गए। पत्नी थोड़ी दूर बैठी थी इसलिए उन्हें कम चोट आई।
विज्ञापन

राजन के तीनों बच्चे बाहर खेल रहे थे इसलिए वे बच गए। राजन को ज्यादा चोटें होने के कारण तत्काल सीएचसी भेजा गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद तहसील से लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed