फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The amount reached the parents' accounts as soon as the CM's button was pressed

हाथरस : सीएम के बटन दबाते ही अभिभावकों के खातों में पहुंची धनराशि

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The amount reached the parents' accounts as soon as the CM's button was pressed
हाथरस : कंपोजिट विद्यालय द्वितीय में मोबाइल पर खातों में सीएम द्वारा धनराशि ट्रांसफर किए जाने का - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये की दर से धनराशि का स्थानांतरण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से बटन दबाकर किया गया। इसका सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर और मोबाइल के माध्यम से ब्लाक संसाधन केंद्र स्थित कंपोजिट विद्यालय द्वितीय में उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों व शिक्षकों द्वारा देखा गया।

अभिभावक व बच्चों ने मुख्यमंत्री के पहल की सराहना करते हुए तालियां बजाकर स्वागत किया। शिक्षक योगेशशरण शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का आधार सीडेड खाता विभाग द्वारा पूर्व में ही प्राप्त कर लिया गया था, जिसमें ड्रेस के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200, बैग के लिए 175 व जूता मोजा के लिए 125 रुपये शामिल हैं। इस मौके पर नाजरीन, नगमा, शकील, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, वकील, रूबीना आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed