{"_id":"6127dd1a8ebc3e887a34c53c","slug":"hathras-testimony-of-two-doctors-in-the-famous-daughter-case-hathras-news-ali2716188121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में दो चिकित्सकों की हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में दो चिकित्सकों की हुई गवाही
विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की सुनवाई के चलते जनपद न्यायालय आए आरोपियों की सुरक्षा में लगी पुलिस। संवा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। कड़ी सुरक्षा में पुलिस इन्हें अलीगढ़ जेल से न्यायालय लेकर आई। वहीं दो चिकित्सकों की कोर्ट के समक्ष गवाही भी हुई। इस मामले में अगली सुनवाई अब दो सितंबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा की एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इस युवती ने कुछ दिन बाद ही दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी लवकुश, रवि, रामू और संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों अभी अलीगढ़ जेल में ही बंद हैं।
इस बहुचर्चित मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने इन चारों के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट में दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को भी इस मामले में सुनवाई हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से न्यायालय के समक्ष पुलिस चारों आरोपियों को लेकर आई। सीबीआई और आरोपी पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद रहे और बहस हुई। दो चिकित्सकों की गवाही भी हुई। न्यायालय ने अब अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तिथि नियत की है। संवाद