{"_id":"6005d19f8ebc3e3097108255","slug":"hathras-ten-people-sued-for-video-of-assault-sasni-news-ali254100727","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दस लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दस लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा की राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए झगड़े का वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी शांतिशरण ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें नौ नामजद सहित दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों पक्ष हाईवे पर लाठी-डंडे व सरिया से मारपीट कर रहे हैं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचा कर इधर-ऊधर भाग रहे थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई और शांति व्यवस्था भंग करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों में से किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। जांच पड़ताल में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।