फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tempo drivers complain of illegal recovery from block chief

हाथरस : टेंपो चालकों ने ब्लॉक प्रमुख से की अवैध वसूली की शिकायत

Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tempo drivers complain of illegal recovery from block chief
हाथरस : प्रदर्शन करने वालों के साथ मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित बामौली हाऊस पर बड़ी संख्या में थ्री-वीलर व टेंपो चालकों ने ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय से मुलाकात की। टेंपो चालकों ने बताया कि ठेकेदार उनसे पैसों की उगाही करता है। पैसे न देने पर शराब पीकर हमसे जबरन वसूली व मारपीट करता है।
टेंपो में बैठी महिलाओं को पकड़कर जबर्दस्ती निकाल देता है। कई बार उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। टेंपो चालकों ने कहा कि जब तक अवैध वसूली नहीं रुकेगी, तब तक वह उनके आवास पर ही रहेंगे। रामेश्वर उपाध्याय ने ठेकेदार को फ़ोन कर आवास पर बुलाया और सभी टेंपो चालकों के सामने वार्ता की। ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि इस तरह की अवैध वसूली नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रामहरी सविता, राजू बघेल, अनुज गौतम, सलमान खान, कन्हैया लाल, हीरो सिंह, दीपू गौतम, छोटेलाल, शेखर सिंह, पप्पू, राहुल कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र चौधरी, विष्णु कुमार, दीपक सिंह, विवेक कुमार, विनोद कुमार, लेखेंद्र कुमार, अंकित सिंह व राहुल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed