फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: teenager dies of fever, many more vulnerable

हाथरस: बुखार से किशोरी की मौत, कई और चपेट में

Mon, 26 Oct 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: teenager dies of fever, many more vulnerable
हाथरस: बुखार से मृत काजल का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। यहां कई घरों में लोगों को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। यहां की 14 साल की बच्ची की बुखार के चलते दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव में आया तो परिवार में कोहराम मच गया।
बदलते मौसम के चलते कई बीमारियाें ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला अलगर्जी निवासी अरविंद की 14 साल की बेटी काजल कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका स्थानीय डॉक्टर से इलाज भी कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां पर भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर एक दिन उसका इलाज चला और फिर उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बुखार से बच्ची की मौत के बाद नगला अलगर्जी के लोग दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed