{"_id":"5e5ff4718ebc3ec7510aad6f","slug":"hathras-team-won-cricket-tournament-hathras-news-ali228361261","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल क्रिकेट टूनामेंट में हाथरस टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल क्रिकेट टूनामेंट में हाथरस टीम बनी विजेता
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक की विजेता टीम।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के 22 क्षेत्रीय कार्यालयों की टीमों के मध्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच लखनऊ के माइक्रोलिट मैदान, कुर्सी रोड पर खेला गया। टॉस हाथरस की टीम ने जीता और पहले बल्लेवाजी करने का फैसला किया। टीम ने 118 रन से मैच जीता।
हाथरस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में कुल चार विकेट खोकर 162 रन बनाए और मैनपुरी की टीम को 163 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए मैनपुरी की टीम ने आठ ओवर में 44 रन बनाए और इस प्रकार हाथरस ने यह मैच 118 रन से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ दि मैच की ट्रॉफी हाथरस टीम के राहुल वासुदेवा को दी गई। इस मौके पर आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि जीवन में खेल हमारे मध्य आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं और इसमें भाग लेने से दिन प्रतिदिन के तनाव से भी मुक्ति मिलती है। पूरे टूर्नामेंट में खेल के आधार पर नितेश परमार को मैन ऑफ दि सीरीज की शील्ड दी गई। हाथरस टीम के कप्तान विक्रम सिंह मीणा को विजेता व मैनपुरी के कप्तान को उपविजेता की ट्रॉफी आर्यावर्त स्टाफ क्लब के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी। हाथरस के क्षेत्रीय प्रबंधक जेसी चतुर्वेदी एवं मैनपुरी के क्षेत्रीय प्रबंधक कौशलेंद्र चतुर्वेदी द्वारा विजेता टीम के सभी सदस्यों को स्वर्ण पदक व उप विजेता टीम के सभी सदस्यों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, डीपी सिंह, सुशील सिंह गौतम, अजीत प्रिय ध्यानी, सुधांशु श्रीवास्तव, चंदन मिश्रा, योगराज सिंह, प्रवीण सागर, स्वर्णिम सिंह एवं शिल्पा सोनी आदि मौजूद थीं।