फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Team formed to investigate the headmaster, teacher case

हाथरस : प्रधानाध्यापक, शिक्षिका प्रकरण में जांच के लिए टीम गठित

Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Team formed to investigate the headmaster, teacher case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शिक्षिका को अश्लील वीडियो भेजकर प्रधानाध्यापक द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने के मामले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हाथरस पवन कुमारी, बीईओ सिकंदराराऊ उदित कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय लालचंद्र शामिल हैं। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ल्लेखनीय है कि विकास खंड सासनी के एक स्कूल की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि जिस दिन से उन्होंने स्कूल ज्वाइन किया है। तभी से प्रधानाध्यापक उनको अश्लील वीडियो भेज रहे हैं। प्रधानाध्यापक अनावश्यक रूप से शिक्षिका के कमरे पर पहुंच जाते हैं। शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाध्यापक द्वारा उनसे शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका शिक्षिका ने विरोध किया तो झूठे आरोप लगाकर बीईओ से शिकायत कर दी गई। बीईओ ने मामले का निपटारा भी करा दिया, लेकिन दो-तीन दिन बाद से फिर से भद्दी टिप्पणी की जा रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने घर को निकलती है तो उनका पीछा किया जाता है। प्रधानाध्यापक ने कुछ दिन पहले फोन पर धमकी दी है कि वह स्कूल छोड़कर कहीं ओर चली जाएं। शिक्षिका को अब प्रधानाध्यापक से अपनी जान को खतरा सता रहा है। इस मामले की बीएसए से शिकायत की गई। बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed