{"_id":"60fb0ba18ebc3e5815592c4d","slug":"hathras-teachers-have-an-important-role-in-nation-building-dm-hathras-news-ali268862581","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राष्ट्र निर्माण में होती है शिक्षकों की अहम भूमिका : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राष्ट्र निर्माण में होती है शिक्षकों की अहम भूमिका : डीएम
विज्ञापन
हाथरस : नवनियुक्त शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीएम रमेश रंजन ने अध्यक्षता की। 55 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने परिषदीय विद्यालयों के नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पर राष्ट्र के निर्माण का दायित्व होता है। यदि शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके भविष्य का निर्माण करता है तो ऐसा शिक्षक बच्चों के हृदय पर राज करता है।
सीडीओ आरबी भास्कर ने कहा कि अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य का नवनिर्माण करें। डीएम ने कहा कि गुरु का पद बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। इसका स्थान कोई अन्य व्यक्ति नहीं ले सकता। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कायाकल्प के तहत स्कूलों में प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्राथमिक स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधा से लैस करते हुए बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कायाकल्प योजना शुरू की गई है। संचालन अश्विनी कुमार ने किया। डायट प्राचार्य डॉ. ऋचा गुप्ता ने डीएम का आभार व्यक्त किया।