{"_id":"60eb36cc8ebc3e8c0a5972ef","slug":"hathras-teachers-are-reluctant-to-become-arp-only-six-applied-hathras-news-ali2678549176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एआरपी बनने से कतरा रहे शिक्षक, सिर्फ छह ने ही किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एआरपी बनने से कतरा रहे शिक्षक, सिर्फ छह ने ही किए आवेदन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के शिक्षक अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) बनने से कतरा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों मांगे गए आवेदन के सापेक्ष अभी तक सिर्फ छह शिक्षकों ने ही आवेदन किए हैं। ऐसे में सभी रिक्त विषयों पर एआरपी का चयन होना मुश्किल लग रहा है।
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग में स्कूलों को शैक्षिक सपोर्ट देने के लिए प्रत्येक विकास खंड स्तर पर विषय विशेषज्ञ (हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान) पांच-पांच एआरपी नियुक्त किए जाने का प्रावधान है। पिछले साल कुल 40 एआरपी नियुक्त किए गए। जिनमें से छह पद खाली हो गए। अब इन पदों पर एआरपी का चयन होना है। जिसमें सासनी विकास खंड में हिंदी, सिकंदराराऊ में सामाजिक विज्ञान व विज्ञान, नगर क्षेत्र हाथरस में सामाजिक और विकास खंड सहपऊ सामाजिक विज्ञान और मुरसान में गणित विषय के लिए एआरपी की नियुक्ति होनी है।
इन छह पदों पर एआरपी की नियुक्ति के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की तिथि 20 जुलाई है। लेकिन, अब तक छह आवेदन आए हैं। जिला समन्वयक अशोक चौधरी ने बताया कि एआरपी के छह पद रिक्त हुए हैं, क्योंकि एक शिक्षक ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर दी थी, एक चुनाव प्रचार में संलिप्त थे, दो की प्रगति ठीक नहीं थी और दो के खिलाफ जांच चल रही है। जिसके कारण इन सभी को पद से हटा दिया गया था।