फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teacher returned from election duty dies from Corona

हाथरस : चुनाव ड्यूटी से लौटे शिक्षक की कोरोना से मौत

Thu, 22 Apr 2021 10:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teacher returned from election duty dies from Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौटे सासनी क्षेत्र के समामई स्थित बेसिक के स्कूल में तैनात शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई। तबियत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वहीं पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना से शिक्षक की मौत से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में दहशत बढ़ गई है।
पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटे बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सासनी के समामई में तैनात शिक्षक भी चुनाव ड्यूटी करके आए थे। लौटने के बाद से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। मंगलवार को उनकी तबियत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए।
विज्ञापन

वहां उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अलीगढ़ के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि उनके स्कूल में तैनात एक शिक्षिका के पति को भी कोरोना हुआ था, जिनकी कई दिनों पहले ही मौत हुई है। इस स्कूल के दो-तीन अन्य शिक्षक भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षक कोरोना की चपेट में हैं। इनका इलाज अलग-अलग शहरों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed