फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tea seller shot in dispute over scooty, condition critical

हाथरस : स्कूटी खड़ी करने के विवाद में चाय विक्रेता को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tea seller shot in dispute over scooty, condition critical
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मधुगढ़ी बाजार में दिनदहाड़े हमलावरों ने स्कूटी खड़ी करने के विवाद में एक चाय विक्रेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दहशत में आसपास की दुकानें बंद हो गईं। हमलावर स्कूटी पर सवार थे। घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद इलाका पुलिस व सीओ सदर ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस मुख्य आरोपी व उसके दो साथियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के बालापट्टी निवासी 49 वर्षीय राधाकृष्ण गुप्ता पुत्र प्रेम नारायण गुप्ता मधुगढ़ी में एक निजी हॉस्पिटल के सामने चाय का खोखा लगाकर चाय बेचता है। बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने स्कूटी दुकान के आगे लगा दी। राधाकृष्ण ने स्कूटी अलग खड़ी करने को कहा। इस बात को लेकर स्कूटी सवार युवकों की उससे बीच कहासुनी हो गई। उस वक्त यह युवक वहां से यह कहते हुए चले गए कि अभी थोड़ी देर में आते हैं और कुछ देर बाद वह वापस आए।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस दौरान एक युवक ने राधाकृष्ण के गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वहां से भाग गए। घटना के बाद मधुगढ़ी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लीं। इस दौरान कुछ लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस व सीओ सदर रुचि गुप्ता मौके पर पहुंच गई और यहां पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इस मामले में पूछताछ करने पर यह जानकारी मिली कि हमलावरों में मुख्य रूप से माधव पुत्र बृजबिहारी उर्फ बिट्टू गोसाई निवासी सीकनापान गली हाथरस और उसके दो साथी थे। सीओ सिटी रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed